1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : गोंडा विधानसभा सीट पर कशमकश से भरा है मुकाबला, 2017 में खिला था कमल

UP Election 2022 : गोंडा विधानसभा सीट पर कशमकश से भरा है मुकाबला, 2017 में खिला था कमल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2022 09:41 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 09:41 am IST

गोंडा विधानसभा सीट पर यहां 27 फरवरी को सुबह से मतदान जारी है। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। गोंडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं, जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव भी जीता था। वहीं समाजवादी पार्टी के सूरज सिंह आर बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद जकी चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। 

UP Assembly Election- India TV Hindi
UP Assembly Election Image Source : FILE PHOTO

UP Election 2022 : गोंडा विधानसभा सीट पर यहां 27 फरवरी को सुबह से मतदान जारी है। गोंडा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। गोंडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं, जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव भी जीता था। वहीं समाजवादी पार्टी के सूरज सिंह आर बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद जकी चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के अलावा सपा और बसपा भी चुनाव जीत चुकी हैं। 2012 में सपा और 2007 में बसपा प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में जीत दर्ज की थी। 2017 के चुनाव में गोंडा जनपद की सभी 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

गोंडा सदर विधानसभा में आजादी के बाद शुरुआती दौर में कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। कांग्रेस से रघुराज उपाध्याय ने 1980, 1985 से 1989 में लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाई थी। वहीं कांग्रेस के ही टिकट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ईश्वर शरण सिंह दो बार विजई हुए थे।

गोंडा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आती है। 2017 में गोंडा में कुल 30.10 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से प्रतीक भूषण सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद जलील खान को 11678 वोटों के मार्जिन से हराया था। बसपा के मोहम्मद जलील खान दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 46,576 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 24.06% था।

गोंडा विधानसभा सीट गोंडा के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं कीर्तिवर्धन सिंह, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टीके विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को  166360 से हराया था। मतगणना गुरुवार, 10 मार्च 2022 को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024