1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट पर योगी आदित्यनाथ मारेंगे बाजी? सपा से सुभावती शुक्ला हैं मैदान में

UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट पर योगी आदित्यनाथ मारेंगे बाजी? सपा से सुभावती शुक्ला हैं मैदान में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2022 06:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2022 06:25 pm IST

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ख़्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद भी चुनावी मैदान में हैं।

Gorakhpur Urban Assembly seat: Yogi Adityanath and Shubawati Shukla- India TV Hindi
Gorakhpur Urban Assembly seat: Yogi Adityanath and Shubawati Shukla Image Source : INDIA TV

Highlights

  • योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद भी मैदान में हैं
  • गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बसपा ने ख़्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है
  • गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भी 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे

UP Election 2022: भगवा गढ़ के रूप में पहचान रखने वाली गोरखपुर शहर विधानसभा सीट (Gorakhpur Urban Assembly seat) से इस बार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के पूर्व नेता उपेन्द्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को गोरखपुर शहरी सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। 

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ख़्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद भी चुनावी मैदान में हैं। छठवें चरण के दौरान उत्तर प्रदेश में 10 जिलों में 3 मार्च को वोटिंग होगी। इस दौरान 57 सीटों पर मतदान होगा। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भी 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

जातिगत गणित के आधार पर गोरखपुर शहर विधानसभा सीट की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है। गोरखपुर शहरी सीट की बात करें तो इस सीट पर ब्राह्मण वोटरों का दबदबा है। इस सीट पर करीब 60-70 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं, वहीं ठाकुर मतदाताओं की संख्या 25-30 हजार के करीब है। वैसे योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से 1998 से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 

जानिए 2017 का जनादेश

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में भी बीजेपी के डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने 122221 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के राणा राहुल सिंह 61491 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे जबकि 24297 वोटों के साथ बसपा के जनार्दन चौधरी तीसरे नंबर पर रहे थे। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में 839 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024