1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: झांसी नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रवि शर्मा आगे, सीताराम कुशवाहा पीछे

UP Election 2022: झांसी नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रवि शर्मा आगे, सीताराम कुशवाहा पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 09:36 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:31 am IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की झांसी नगर सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Jhansi Nagar Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की झांसी नगर सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि शर्मा, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।

झांसी नगर विधानसभा पिछले दो चुनावों से बीजेपी को जीत प्रदान कर रही है। पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा किया। जबकि इससे पहले 2007 में कांग्रेस और 2002 के विधानसभा चुनाव में बसपा इस सीट पर जीतने में कामयाब रही थी।

झांसी नगर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 2017 में झांसी नगर में कुल 48.68 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से रवि शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के सीता राम कुशवाहा को 55778 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024