1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : कानपुर कैंट: पिछली बार कांग्रेस ने किया था यह सीट जीतकर उलटफेर

UP Election 2022 : कानपुर कैंट: पिछली बार कांग्रेस ने किया था यह सीट जीतकर उलटफेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 08:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2022 08:30 am IST

कानपुर कैंट विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत का उलटफेर किया था। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट पर बीजेपी के राघुनंदन सिंह भदौरिया पर फिर दांव लगाया है, जो पिछला चुनाव हार गए थे।

Raghunandan singh Bhadauria, BJP Candidate- India TV Hindi
Raghunandan singh Bhadauria, BJP Candidate Image Source : FILE PHOTO

UP Election 2022 : कानपुर कैंट विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत का उलटफेर किया था। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट पर बीजेपी के रघुवंश सिंह भदौरिया पर फिर दांव लगाया है, जो पिछला चुनाव हार गए थे।
 
वहीं सपा की ओर से मोहम्मद हसन रूमी और बसपा की ओर से मोहम्मद सैफी खान चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर कैंट विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय राष्ट्रीय का‍ंग्रेस ने जीत दर्ज की थी। यह सीट उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले में आती है। 2017 में कानपुर कैंट में कुल 46 प्रतिशत वोट पड़े। 
 
2017 में भारतीय राष्ट्रीय का‍ंग्रेस से सोहिल अख्तर अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के राघुनंदन सिंह भदौरिया को 9364 वोटों के मार्जिन से हराया था। सोहिल अख्तर अंसारी को कुल 81,169 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 46 फीसदी था। वहीं राघुनंदन सिंह भदौरिया को 71,805 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 40.69% थे। यहां रविवार, 20 फरवरी 2022 को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024