1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: मऊ सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

UP Election 2022: मऊ सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 10:37 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 02:56 pm IST

2017 के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी से मुख्तार अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र राजभर को 8698 मतों के अंतर से पराजित किया था।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Mau Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के मऊ जिले में पड़ने वाली मऊ विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अंसारी बीजेपी के अशोक सिंह से आगे चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के भीम लड़ाई में पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।

2017 के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी से मुख्तार अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र राजभर को 8698 मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में मुख्तार अंसारी को 96793 वोट मिले थे जबकि महेंद्र राजभर के लिए 88095 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था। सपा के प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी 72016 मतों के साथ तीसरे चौथे स्थान पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024