1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: नई विधानसभा में पहुंचे 205 दागी विधायक, 366 MLA हैं करोड़पति, देखें पूरी रिपोर्ट

UP Election 2022: नई विधानसभा में पहुंचे 205 दागी विधायक, 366 MLA हैं करोड़पति, देखें पूरी रिपोर्ट

 Reported By: Brijesh Tiwari
 Published : Mar 14, 2022 06:21 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 06:21 pm IST

उत्तर प्रदेश चुनाव खत्म हो चुके हैं और बीजेपी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। यूपी की 18वीं विधानसभा में चुनकर आए विधायकों की 'कुंडली' सामने आ गई है। इसमें कुछ विधायकों पर कई संगीन मामलों तक में केस दर्ज हो चुके हैं।

UP VIDHANSABHA- India TV Hindi
UP VIDHANSABHA Image Source : PTI

Highlights

  • भाजपा के 111 तो सपा के 71 विधायकों पर है केस
  • 5 विधायक पर दर्ज है हत्या के मामले वाले
  • 403 में 366 विधायक है करोड़पति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा गठित होने जा रही है। इसमें जो विधायक चुन कर विधानसभा पहुंचे हैं, उनमें आधे से ज्यादा विधायक दागी हैं। इन विधायकों पर किसी न किसी तरह का केस दर्ज है। 403 में से 366 विधायक ऐसे भी चुने गए हैं जो करोड़पति हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, 403 विधायकों में से 205 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों दर्ज हैं। 17वीं विधानसभा 2017-22 में ऐसे विधायकों की संख्या 143 थी। 2022 विधानसभा के विधायकों में 6 ऐसे भी विधायक हैं जिन पर महिलाओं के साथ अत्याचार और एक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

भाजपा के 111 तो सपा के 71 विधायक दागी

विधानसभा 2022 में भाजपा के 255 विधायक जीतें है जिनमें 111 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, सपा के 111 जीते हैं जिनमें 71 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपा और भाजपा के अलावा सभी दलों में ऐसे विधायक हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिर चाहे वो अपना दल, लोक दल या फिर निषाद पार्टी हो। छोटे दलो में अपना दल (एस) के 12 में 3, लोक दल में 8 में से 7, सुभासपा व निषाद पार्टी के 6 में से 4-4, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के के चुने दोनों विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2022 विधानसभा में बसपा के एक मात्र विधायक ने जीत दर्ज की है, जिनके खिलाफ संगीन मामलों में केस दर्ज है।

इन 5 विधायकों पर हैं हत्या का केस दर्ज-

  • सपा के गुन्नौर से विधायक राम खिलाड़ी
  • सपा के गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह
  • सपा के चायल से विधायक पूजा पाल
  • भाजपा के गोला गोकर्णनाथ से विधायक अरविंद गिरी
  • भाजपा के बालामऊ से विधायक रामपाल वर्मा शामिल हैं।

366 विधायक हैं करोड़पति

2022 में चुने गए विधायकों में से हर 10 विधायकों में 9 करोड़पति हैं। पिछली विधानसभा 2017-22 में 10 में से 8 विधायक करोड़पति थे। इस विधानसभा में 403 में से 366 विधायक करोड़पति हैं। जिसमें भाजपा के 255 में से 233, सपा के 111 में से 100 विधायक, अपना दल के 12 में से 9 और रालोद के 8 में से 7 विधायक करोड़पति हैं।

सबसे अधिक संपत्ति वाले विधायक

  • मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल इनकी कुल संपत्ति 148 करोड़ से भी अधिक
  • मुरादाबाद ग्रामीण सीट से सपा से विधायक मो. नासिर कुल संपत्ति 60 करोड़
  • अंबेडकरनगर की जलालपुर से सपा विधायक राकेश पांडेय कुल संपत्ति 59 करोड़
  • आगरा की बाह सीट से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह कुल संपत्ति 58 करोड़
  • अमेठी के तिलोई से भाजपा के मयंकेश्वर सिंह की कुल संपत्ति 58 करोड़
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024