1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: स्वार सीट पर आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान जीते

UP Election 2022: स्वार सीट पर आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान जीते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 08:50 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 07:54 pm IST

स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान 126162 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Suar Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आज़म खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान 126162 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। अपना दल (सोनेलाल) के हैदर अली खान  को 65059 वोट मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के शंकर लाल सैनी को 15035 वोट मिले हैं।  

 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को इसमें ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी। अब्दुल्ला आज़म खान को 1,06,443 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी रही थीं। लक्ष्मी को 53,347 मत हासिल हुए थे। बीएसपी उम्मीदवार नवाब काज़िम अली खान को 42 हजार 233 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024