1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: Asaduddin Owaisi ने India TV के Chunav Manch में कहा- जीतने के बाद ठाकुरों और यादवों की बात होती है, मुसलमानों की नहीं

UP Election 2022: Asaduddin Owaisi ने India TV के Chunav Manch में कहा- जीतने के बाद ठाकुरों और यादवों की बात होती है, मुसलमानों की नहीं

 Written By: Puneet Saini
 Published : Jan 29, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 12:21 pm IST

देश के सबसे बड़े Chunav Manch 2022 में Asaduddin Owaisi ने कहा, आप जीत जाते हैं तो आप ठाकुरों की बात करते हैं अगर आप जीत जाते हैं तो यादवों की बात करते हैं। ये हकीकत है, देश के प्रधानमंत्री के बारे में बीजेपी कहती है कि ओबीसी समाज का सबसे बड़ा नेता यही है।'

Asaduddin Owaisi at India TV Chunav Manch 2022- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi at India TV Chunav Manch 2022 Image Source : INDIA TV

Chunav Manch 2022: Uttar Pradesh (U.P) में विधानसभा का सियासी दंगल शुरू हो गया है। इन चुनावों में समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों के साथ मिलकर गोलबंदी शुरू कर दी है तो वहीं, BJP अपने पांच का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश कर रही है। यूपी में एक बार फिर AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi चुनाव मैदान में हैं। Owaisi कई मुद्दों को लेकर योगी और Akhilesh Yadav को घेरते आए हैं। देश के सबसे बड़े Chunav Manch में Asaduddin Owaisi से कई कड़वे सवाल पूछे गए और उन्होंने बेबाकी से जवाब भी दिया।

Asaduddin Owaisi से सवाल पूछा गया था, आपके भाषण के वीडियो वगैरह देखने के बाद लगता है कि आप सिर्फ एक समुदाय की बात करते हैं। जबकि आपको गरीब और पिछड़ों की बात करनी चाहिए।  इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप कमजोर को उठाएंगे या कमजोर को दबा देंगे। आपका काम क्या है। जब आप संविधान की शपथ लेते हैं तो आप कहते हैं कि सबको बराबरी का हक दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है।

Owaisi कहते हैं, 'आप जीत जाते हैं तो आप ठाकुरों की बात करते हैं अगर आप जीत जाते हैं तो यादवों की बात करते हैं। ये हकीकत है, देश के प्रधानमंत्री के बारे में बीजेपी कहती है कि ओबीसी समाज का सबसे बड़ा नेता यही है। सपा के कार्यकाल में भी ऐसा हो रहा था। जस्टिस सुदर्शन रेड्डी की रिपोर्ट देख लीजिए उन्होंने खुद लिखा है कि प्रदर्शन के दौरान गोली मुसलमानों ने नहीं चलाई। हम लोकतंत्र में विश्वास दिलाकर उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कह रहे हैं।'

Asaduddin Owaisi ने आगे कहा, गलत सिर्फ इसलिए है क्योंकि धर्मसंसद करने वाले सिर्फ दो लोगों को ही आप गिरफ्तार करते हैं। जबकि आपके पास वीडियो वगैरह सबकुछ मौजूद है। नरेंद्र मोदी चाहें तो आधे घंटे के अंदर सबकी जुबानें बंद हो जाएंगी। संघ परिवार उन्हें हिम्मत दे रहे हैं कि बेटा आप लोग बोलो और तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन्ना का नाम हमसे ज्यादा योगी आदित्यनाथ लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024