1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Elections: सहयोगी दल निषाद पार्टी के साथ आज BJP की पहली रैली, शाह-योगी हुए शामिल

UP Elections: सहयोगी दल निषाद पार्टी के साथ आज BJP की पहली रैली, शाह-योगी हुए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2021 07:50 am IST,  Updated : Dec 17, 2021 03:05 pm IST

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। ऐसा माना जाता है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में चार प्रतिशत मतदाता निषाद समाज के है और कुछ सीटों पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है।

UP Elections: सहयोगी दल निषाद...- India TV Hindi
UP Elections: सहयोगी दल निषाद पार्टी के साथ आज BJP की पहली रैली, अमित शाह होंगे शामिल Image Source : PTI

Highlights

  • यूपी चुनाव से पहले लखनऊ में गठबंधन की ताकत दिखाएंगे शाह
  • एक मंच पर होंगे शाह-निषाद, सीएम योगी भी होंगे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है। इस कड़ी में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा '' सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली'' को संबोधित करेंगे। भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार भाजपा  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में रैली को संबोधित करेंगे।

रैली में शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में चार प्रतिशत मतदाता निषाद समाज के है और कुछ सीटों पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है। समाजवादी पार्टी के सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों से गठबंधन के बाद भाजपा ने निषाद समाज के वोट बैंक को साधने की रणनीति तैयार की है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार अमित शाह शुक्रवार को शाम पांच बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में सहकार भारतीय के सातवें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024