1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2022 11:54 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 11:56 pm IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कुल 53 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

उत्तराखंड चुनाव 2022:...- India TV Hindi
उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की
  • 53 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा
  • उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को होगी मतगणना

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कुल 53 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। 10 मार्च को वोटों की काउंटिग की जाएगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है।  

Image

शुक्रवार को जारी हुई थी अधिसूचना

बता दें कि, उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी और पहले दिन 6 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। 6 में से 2 नामांकन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जबकि एक-एक उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस, बसपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रत्याशियों ने जमा किए ।

Image

29 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच

विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 70 में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी शनिवार को 53 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। नामांकन पत्रों के भरने की प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी जबकि अगले दिन 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 8237913 हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024