1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर क्या है लोगों का मूड? देखें वीडियो

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर क्या है लोगों का मूड? देखें वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2022 08:10 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 08:15 pm IST

अयोध्या के बीकापुर विधानसभा सीट पर एक वोटर ने कहा कि महंगाई को लेकर सब लोग परेशान हैं वहीं एक अन्य वोटर ने कहा कि हमारी विधानसभा सीट में स्थिति बहुत बढ़िया है। यहां सड़क, लाइट आदि की सुविधा उपलब्ध है। एक अन्य वोटर ने कहा कि स्टूडेंट के लिए कुछ ज्यादा व्यवस्था नहीं किए।

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यूपी में 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी चुनावी माहौल के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)'  का खास शो 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम अयोध्या की बीकापुर विधानसभा में जनता के बीच पहुंची। 2017 में इस सीट पर सुभासपा-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार कैलाश नाथ सोनकर ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार सुभासपा ने सपा से गठबंधन का ऐलान किया है। फिलहाल अयोध्या की बीकापुर  विधानसभा सीट पर बीजेपी की शोभा सिंह चौहान विधायक है।

अयोध्या के बीकापुर विधानसभा सीट पर एक वोटर ने कहा कि महंगाई को लेकर सब लोग परेशान हैं वहीं एक अन्य वोटर ने कहा कि हमारी विधानसभा सीट में स्थिति बहुत बढ़िया है। यहां सड़क, लाइट आदि की सुविधा उपलब्ध है। एक अन्य वोटर ने कहा कि स्टूडेंट के लिए कुछ ज्यादा व्यवस्था नहीं किए। वादे तो सब करते हैं लेकिन वादा तो टूट जाता है। एक अन्य वोटर ने कहा कि समस्याएं तो सब सरकार में रहती हैं, सब समस्याएं तो कोई हल नहीं कर सकता। लेकिन पहले के मुकाबले योगी सरकार में काफी कुछ ठीक है। योगी सरकार हर मुकाबले में दूसरे से बेहतर है। बीकापुर के लोगों ने योगी सरकार को लेकर और क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024