1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Cabinet Ministers: योगी मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट तैयार, जानिए कौन-कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री!

UP Cabinet Ministers: योगी मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट तैयार, जानिए कौन-कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 07:36 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 07:36 pm IST

योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। 

Yogi Adityanath and Swatantra Dev Singh - India TV Hindi
Yogi Adityanath and Swatantra Dev Singh  Image Source : @SWATANTRABJP

Highlights

  • यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं
  • योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है!
  • योगी मंत्रिमंडल में करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं- सूत्र

नई दिल्ली/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया। योगी मंत्रिमंडल में शामिल नामों को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 को लेकर कहा जा रहा है कि करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री, करीब 12 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जा सकतें हैं। वहीं करीब 10 से अधिक राज्य मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। 

देखिए यूपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट 

योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं।

शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष भाजपा नेता, उद्योगपति, संत शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा। जानकारी के मुताबिक, दिनेश शर्मा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

यूपी में चुनाव में भाजपा ने 255 सीटों पर दर्ज की है जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024