1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल गांधी ने पुष्कर मंदिर में बताया अपना गोत्र, रजिस्टर पर लिखा मन बहुत प्रसन्न हुआ

राहुल गांधी ने पुष्कर मंदिर में बताया अपना गोत्र, रजिस्टर पर लिखा मन बहुत प्रसन्न हुआ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2018 01:35 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:20 am IST

रजिस्टर में मोतीलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक गांधी परिवार के उन सभी सदस्यों का नाम लिखा है जिन्होंने समय समय पर आकर पुष्कर में ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन किये हैं

Rahul Gandhi tells his gotra at Pushkar Mandir in Rajasthan- India TV Hindi
Rahul Gandhi tells his gotra at Pushkar Mandir in Rajasthan

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बार-बार जनेऊधारी राहुल से उनका गोत्र पूछती थी और आज राहुल गांधी ने अपने गोत्र के बारे में जानकारी दी है, आज राजस्थान के पुष्कर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा के इस सवाल का जवाब दिया। राहुल गांधी ने पुष्कर में सरोवर पूजा की और वहां अपने गोत्र का नाम भी साफ कर दिया।

पुष्कर मंदिर में के दस्तावेज में जो कुछ लिखा है उसके मुताबिक राहुल गांधी कौल ब्राह्मण हैं। राहुल ने यहां दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की। कुल पुरोहित दीनानाथ कौल और राजनाथ कौल ने राहुल को यहां पूजा कराई। पुष्कर के मंदिर में गांधी परिवार के बारे में जो जानकारी लिखी गई है। उसके मुताबिक राहुल गांधी कश्मीरी ब्राह्मण है। जिनका गोत्र दत्तात्रेय हैं।​

राहुल गांधी ने रजिस्टर में लिखा गया है कि ‘मैं राहुल गांधी सन ऑफ श्री राजीव गांधी आज दिनांक 26-11-2018 सोमवार को राजी खुशी पुष्कर दर्शन व पूजा अर्चन करने आया, मेरे कुल पुरोहित दीनानाथ कौल व राजनाथ कौल द्वारा पूजन करके मन बहुत प्रसन्न हुआ, मैं भारत और विश्व में अमन और शांति की कामना करता हूं’ रजिस्टर में नीचे राहुल ने अंग्रेजी में अपने दस्तखत भी किए हैं

रजिस्टर में मोतीलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक गांधी परिवार के उन सभी सदस्यों का नाम लिखा है जिन्होंने समय समय पर आकर पुष्कर में ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन किये हैं, रजिस्टर में दर्ज विवरण से पता चलता है कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे ज्यादा तीन बार पुष्कर गए थे, जबकि सोनिया गांधी भी दो बार पुष्कर जा चुकी हैं।

पुष्कर में गांधी परिवार के जो दस्तावेज हैं उसके मुताबिक राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए 6 जून 1989 को और हत्या से 19 दिन पहले 2 मई 1991 को पुष्कर यात्रा पर गए थे और सरोवर पूजन किया था,उनके साथ में तत्कालीन मुख्य मंत्री शिव चरण माथुर और अशोक गहलोत भी थे। वहीं सोनिया गांधी ने 17 नवंबर 1998 और 14 जून 2003 को पुष्कर यात्रा पर आई और सरोवर पूजन किया था इससे पहले नेहरू परिवार से मोती लाल नेहरू ,  जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 17 मई 1980 को पुष्कर यात्रा पर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024