हैदराबाद: TRS प्रमुख के चंद्रशेखर राव की कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा से पहले तेलंगाना कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मंगलवार सुबह एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें विकाराबाद जिले के कोडंगल स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है।
Related Stories
रेवंत ने राव की कोसिगी में निर्धारित जनसभा के विरोध में रैली निकालने और बंद करने का ऐलान किया था। रेवंत कोडंगल विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) जितेंद्र ने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था के गड़बड़ाने और सुरक्षा में सेंध की आशंका के मद्देनजर उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है।’’
हालांकि, उन्हें शाम तक ही रिहा कर दिया जाएगा। रेवंत की पत्नी ने पुलिस पर दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और जबरन उनके पति को ‘‘अज्ञात स्थान’’ पर ले जाने का आरोप लगाया है। रेवंत के कई समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है।