1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल गांधी ने KCR को ‘खाओ कमिशन राव’ बताया, कहा प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट कंट्रोल से चलाई तेलंगाना की सरकार

राहुल गांधी ने KCR को ‘खाओ कमिशन राव’ बताया, कहा प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट कंट्रोल से चलाई तेलंगाना की सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 03, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 04:31 pm IST

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को कहा कि आपने अपने कार्यकाल में इतना भ्रष्टाचार किया है कि आपका नाम ‘खाओ कमिशन राव’ पड़ गया है

Rahul Gandhi targets KCR in rally at Tandur- India TV Hindi
Rahul Gandhi targets KCR in rally at Tandur

तंदूर। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं की एक दूसरे पर बयानबाजी भी और तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को कहा कि आपने अपने कार्यकाल में इतना भ्रष्टाचार किया है कि आपका नाम ‘खाओ कमिशन राव’ पड़ गया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में रिमोट कंट्रोल से राज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024