1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. चुनावी दंगल का आखिरी राउंड: जोधपुर और हैदराबाद में मोदी करेंगे रैली, तेलंगाना में राहुल का रोड शो

चुनावी दंगल का आखिरी राउंड: जोधपुर और हैदराबाद में मोदी करेंगे रैली, तेलंगाना में राहुल का रोड शो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 07:44 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 07:44 am IST

जी20 समिट से लौटने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और तेलंगाना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी राजस्थान में आधा दर्जन रैलियों में वोटर्स को लुभाएंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में रोड शो करेंगे।

Rahul And Modi- India TV Hindi
Rahul And Modi

पिछले डेढ़ महीने से जारी चुनावी घमासान अब अपने अंतिम दौर में है। तेलंगाना और राजस्‍थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए सोमवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत चुनावों में झोंक दी है। जी20 समिट से लौटने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्‍थान और तेलंगाना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह भी राजस्‍थान में आधा दर्जन रैलियों में वोटर्स को लुभाएंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में रोड शो करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्‍थान के जोधपुर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शाम को तेलंगाना जाएंगे। जहां पर वे हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली शाम को 6 बजे हैदराबाद के लाल बहादुर शास्‍त्री स्‍टेडियम में आयोजित होगी। इसी के साथ ही पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह आज पूरे दिन व्‍यस्‍त रहेंगे। शाह आज 6 रैलियों और रोडशो में शामिल होंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 बजे शाह चित्‍तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर जाएंगे, फिर यहीं के अनगढ़ बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद चित्‍तौड़गढ़ के कपासन में जनसभा को संबोधित‍ करेंगे। इसके अलावा प्रतापगढ़, बूंदी और सवाई माधोपुर में भी रैली करेंगे। 

दूसरी ओर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में ही होंगे। वे यहां पर रोड शो में शामिल होंगे। राहुल यहां पर कुकुटपल्‍ली में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ रोड शो में शामिल होंगे। इस रोड शो में वे सेरिलिंगमपल्‍ली, खैराटाबाद और सिकंदराबाद भी जाएंगे। इससे पहले राहुल गडवाल, तंदुर और जुबली हिल्‍स में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024