1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. BJP सत्ता में आई तो करीमनगर का नाम ‘करीपुरम’ किया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

BJP सत्ता में आई तो करीमनगर का नाम ‘करीपुरम’ किया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2018 07:46 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 08:12 pm IST

हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को ‘‘भाग्यनगर’’ में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें।

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

करीमनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना में यदि भाजपा सरकार बनी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर जिले का नाम ‘करीपुरम’ करेगी। योगी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर ‘‘करीपुरम’’ करेगी।

आदित्यनाथ ने गत दो दिसम्बर को हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को ‘‘भाग्यनगर’’ में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें।

तेलंगाना भाजपा नेता टी राजा सिंह लोध भी पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो वह हैदराबाद और राज्य के अन्य शहरों के नाम महान लोगों के नाम पर रखेगी।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है। इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024