1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. तेलंगाना में KCR का गेम प्लान हुआ कामयाब, 90 से ज्यादा सीटों पर आगे-मुख्यमंत्री बनना तय

तेलंगाना में KCR का गेम प्लान हुआ कामयाब, 90 से ज्यादा सीटों पर आगे-मुख्यमंत्री बनना तय

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:20 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:20 am IST

KCR की पार्टी ने तेलंगाना में भारी जीत दर्ज की है। राज्य की कुल 119 विधानसभा सीटों में से KCR की पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को 91 सीटों पर आगे चल रही हैं

KCR game plan works in Telangana- India TV Hindi
KCR game plan works in Telangana

नई दिल्ली। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने समय से पहले विधानसबा भंग करके जल्दी चुनाव का जो गेम प्लान खेला था वह कामयाब हुआ है। KCR की पार्टी ने तेलंगाना में भारी जीत दर्ज की है। राज्य की कुल 119 विधानसभा सीटों में से KCR की पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को 91 सीटों पर आगे चल रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य दलों को तेलंगाना में हार का सामना करना पड़ सकता है है। कांग्रेस और उसकी सहयोगी तेलगू देशम पार्टी सिर्फ 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा और अन्य सिर्फ 12 सीटों पर आगे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024