1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. आदित्यनाथ के बाद BJP को तेलंगाना में मिल सकता है एक और ‘योगी’, परिपूर्णानंद पर अटकलें तेज

आदित्यनाथ के बाद BJP को तेलंगाना में मिल सकता है एक और ‘योगी’, परिपूर्णानंद पर अटकलें तेज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 06:10 pm IST

तेलंगाना में धार्मिक नेता स्वामी परिपूर्णानंद के BJP में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई

Speculation over Swami Paripoornananda joining BJP in Telangana- India TV Hindi
Speculation over Swami Paripoornananda joining BJP in Telangana

नई दिल्ली। जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के एक फायर  ब्रांड नेता समझे जाते हैं, उसी तरह अब BJP को दक्षिण भारत में भी एक नए 'योगी’ का साथ मिल सकते हैं। तेलंगाना में धार्मिक नेता स्वामी परिपूर्णानंद के BJP में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सोमवार को स्वामी परिपूर्णानंद ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की है।

स्वामी परिपूर्णानंद उस समय सुर्खियों में आए थे जब हैदराबाद पुलिस ने 6 महीने के लिए शहर में उनके दाखिल होने पर रोक लगा दी थी। उनपर आरोप है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ खराब बयानबाजी की है। हालांकि सितंबर में उच्च न्यायालय ने हैदराबाद में उनके दाखिल होने पर लगी रोक हटा ली थी।

सूत्रों के मुताबिक परिपूर्णानंद अभी तक आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। सितंबर में जब उनपर लगी रोक हटी थी तो भारतीय जनता पार्टी सहित संघ परिवार के कई लोगों ने हैदराबाद में उनकी वापसी का स्वागत किया था। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट लाइवमिंट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि स्वामी परिपूर्णानंद 2019 लोकसभा चुनाव हैदराबाद से लड़ सकती है, फिलहाल हैदराबाद से AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं।

लाइवमिंट की खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के विधानपरिषद सदस्य एन रामचंद्र राव ने कहा कि परिपूर्णानंद के पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन अगर वह पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। सूत्रों के मुताबिक अगर परिपूर्णानंद BJP में शामिल होते हैं तो राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में उनको फायदा हो सकता है। तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024