1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 01:02 pm IST

घोषित किये गये अन्य प्रत्याशियों में सैयद अहमद पाशा कादरी (याकूतपुरा), मुमताज अहमद खान (चारमीनार), मोहम्मद मोअजम खान (बहादुरपुरा), अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला (मलकपेट), जफर हुसैन मेराज (नामपल्ली) और कौसर मोइनुद्दीन (कारवां) शामिल हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की- India TV Hindi
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

हैदराबाद: असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी। एआईएमआईएम की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ओवैसी के छोटे भाई अकबरूद्दीन आवैसी हैदराबाद में चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे।

घोषित किये गये अन्य प्रत्याशियों में सैयद अहमद पाशा कादरी (याकूतपुरा), मुमताज अहमद खान (चारमीनार), मोहम्मद मोअजम खान (बहादुरपुरा), अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला (मलकपेट), जफर हुसैन मेराज (नामपल्ली) और कौसर मोइनुद्दीन (कारवां) शामिल हैं।

पिछले सप्ताह भंग किये गये तेलंगाना विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक थे। राज्य विधानसभा का चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ कराया जाना था। हालांकि, टीआरएस सरकार की सिफारिश के तहत विधानसभा भंग कर दिया गया जिसके कारण निर्धारित समय से पूर्व चुनाव कराया जाना जरूरी हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत