1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म यूट्यूब पर वायरल, 120 मिलियन से ज्यादा व्यूज़

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म यूट्यूब पर वायरल, 120 मिलियन से ज्यादा व्यूज़

 Published : Feb 14, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 06:05 pm IST

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म यूट्यूब पर खूब पसंद की जा रही है।

भोजपुरी फिल्म- India TV Hindi
भोजपुरी फिल्म

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब हिट है। सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं यूट्यूब पर भी दोनों का सिक्का चलता है। जब भी कोई भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की जाती है उनके व्यूज ऐसे बढ़ते हैं कि आप देखते रह जाएंगे।तभी तो आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की दो भोजपुरी फिल्मों ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Hindustani 2)' और 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua Rickshawala 2)' का आंकड़ा 100 मिलियन पार कर चुका है।

 आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Hindustani 2)' भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा व्यूज वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को 123 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 2017 की सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाली भी यही भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म के लिए निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua Rickshawala 2)' है, इस भोजपुरी फिल्म को यूट्यूब (YouTube) पर 109 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब हिट हुई थी। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म  'निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London)' है, जिसकी शूटिंग लंदन में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन