1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' का ट्रेलर रिलीज, काजल राघवानी सहित ये कलाकार आएं नज़र

भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' का ट्रेलर रिलीज, काजल राघवानी सहित ये कलाकार आएं नज़र

 Written By: IANS
 Published : Jul 20, 2020 07:59 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 08:13 am IST

इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, अवधेश मिश्रा और काजल राघवानी जैसे कलाकार कुछ अलग किरदार में दिखेंगे।

bhojpuri film dostana trailer - India TV Hindi
भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' का ट्रेलर रिलीज Image Source : INSTAGRAM: @KAJALRAGHWANI

पटना/मुंबई: आने वाली भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, अवधेश मिश्रा और काजल राघवानी जैसे कलाकार कुछ अलग किरदार में दिखेंगे। पराग पाटिल ने इस फिल्म के जरिये देश के भ्रष्ट मेडिकल सिस्टम को बेनकाब किया है। ट्रेलर के हिसाब से यह फिल्म काफी प्रभावशाली नजर आ रही है। अवधेश मिश्रा और प्रदीप पांडेय चिंटू की जोड़ी बेहद खास है।

यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा व चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म 'दोस्ताना' का निर्माण वल्र्ड वाईड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह हैं।

अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म 'प्रीत का दामन' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के निर्माता का कहना है, "भोजपुरी पर्दे की यह बेहतरीन फिल्म साबित होगी। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ हमने उन बातों को कहने की कोशिश की है, जो आसान नहीं है। साथ ही हमने इस फिल्म में रिश्ते की बारीकियों को भी बखूबी दिखाया है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।"

ये भी पढ़िए:

अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म 'प्रीत का दामन' का ट्रेलर रिलीज

खेसारीलाल के कांवड़ गीत 'जल ढरिहै ये भाभी' को लोगों ने किया पसंद, देखें वीडियो

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मांगी पुलिस से मदद, कहा: खुदकुशी कर लूंगी

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना जलेबी हुआ हिट, मिले 25 लाख से भी ज्यादा व्यूज

MTV स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना-सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ छाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन