Sapna Choudhary New Song Jalebi: कोरोना महामारी की वजह से सपना चौधरी का कोई नया गाना लंबे समय से रिलीज नहीं हुआ था, लेकिन अब सपना के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। डांसिंग दीवा सपना चौधरी का नया गाना 'जलेबी' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी। सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर सपना का देसी अंदाज फैन्स को उनका दीवाना बना रहा है।
Related Stories
एक हफ्ते के अंदर इस गाने को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे जो अब और बढ़ चुके हैं। इस गाने की जानकारी सपना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी। सपना चौधरी के इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है। गाने में सपना चौधरी का डांस भी आपको खूब पसंद आएगा। गाने में सपना चौधरी के साथ बिंदर दनोदा नजर आ रहे हैं, दोनों की केमेस्ट्री को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
गाने के बोल भी बिंदर दनोदा ने लिखे हैं वहीं गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है।