मुंबई: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। लॉकडाउन में लोग सपना चौधरी के गाने खूब देख और सुन रहे हैं तभी तो आए दिन सपना के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। पुराने गाने भी यूटयूब पर छाए रहते हैं।
Related Stories
इस बीच सपना चौधरी का एक और गाना वायरल हो रहा है, इस हरियाणवी सॉन्ग में सपना जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस गाने को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। इस गाने को राहुल पुती ने गाया है, यह गाना साल 2018 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस दौरान काफी ज्यादा संख्या में लोग सपना के स्टेज शो को देखने पहुंचे थे। हमेशा की तरह सपना इस गाने में भी सलवार सूट में नजर आ रही हैं।
सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने टिक टॉक वीडियो और खूबसूरत तस्वीरें सपना शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तब मिली जब वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनीं। वहां से लौटकर सपना चौधरी ने जबरदस्त मेक ओवर कराया।