1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर हो रहा है वायरल, क्या आपने देखा

सपना चौधरी का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर हो रहा है वायरल, क्या आपने देखा

 Published : May 17, 2020 12:56 pm IST,  Updated : May 17, 2020 08:44 pm IST

सपना चौधरी बिग बॉस का भी हिस्सा बनी थीं, वो शो जीती नहीं मगर वहां से आने के बाद सपना ने जबरदस्त मेकओवर कराया और बिल्कुल बदल गईं।

सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नया डांस वीडियो अपलोड होता है और देखते ही देखते वायरल हो जाता है। डांसिंग सेंशेसन सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो वायरल इस वीडियो में सपना चौधरी सूट-सलवार में स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। लॉकडाउन में लोग घर पर सपना चौधरी का डांस वीडियो देखना पसंद करते हैं तभी तो पुराने वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी के जिस वीडियो की बात हम कर रहे हैं सपना उसमें तीन गानों पर डांस करती दिख रही हैं। 

सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग सिर्फ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली या यूपी में ही नहीं है बल्कि पूरे देश के लोग उन्हें पसंद करते हैं। तभी तो देश के किसी भी कोने में उनके डांस शो होते हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है, टिकट तुरंत बिक जाते हैं। सपना का ये जो डांस वीडियो है ये पंजाब का है, जजब सपना वहां डांस शो करने गई थीं।

सपना चौधरी पहले से ही काफी मशहूर थीं मगर बिग बॉस में जाकर सपना का लुक एकदम बदल गया। उन्होंने जबरदस्त मेकओवर कराया और कई सारे फोटोशूट में भी वो नजर आईं। सपना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन सपना ने स्टेज शो करना नहीं छोड़ा।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन