1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी के धमाकेदार डांस वीडियो ने फिर चलाया दर्शकों पर अपना जादू, 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी के धमाकेदार डांस वीडियो ने फिर चलाया दर्शकों पर अपना जादू, 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज

 Published : Apr 12, 2020 09:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 09:56 pm IST

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। धीरे धीरे उन्होंने स्टेज प्रोग्राम शुरू किया और पीछे मुड़कर फिर कभी नहीं देखा।

सपना चौधरी - India TV Hindi
सपना चौधरी 

सपना चौधरी अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस की वजह से पूरे देश में मशहूर हो गयी हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा सपना चौधरी को जानता है और हर कोई उनके गानों पर थिरकता नज़र आता है। सपना के अलग अन्दाज़ में डांस करने से देश के कोने-कोने से उन्हें डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफ़र आते हैं। सपना अपने फ़ैंस को सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियोज डालकर सरप्राइज देती रहती हैं। हाल ही में सपना का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में सपना वाइट ड्रेस में स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। सपना का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा हाल ही में वायरल हुए डांस वीडियो से लगाया जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ 41 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना के इस डांस वीडियो को सोनोटेक रागिनी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। देखिए गाना-

हाल ही में सपना  हरियाणवी गाना ‘सुल्फ़ा सररार ठा गया’ रिलीज हुआ था। इस गाने ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। 

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। धीरे धीरे उन्होंने स्टेज प्रोग्राम शुरू किया और पीछे मुड़कर फिर कभी नहीं देखा। सपना ‘बिग बॉस’में हिस्सा लेने के अलावा बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में भी अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन