1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. ...तो वीर साहू की दुल्हनिया बनेंगी सपना चौधरी ?

...तो वीर साहू की दुल्हनिया बनेंगी सपना चौधरी ?

 Published : Mar 16, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 02:43 pm IST

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं, उनका गाना 'गजबन' इन दिनों खूब देखा और सुना जा रहा है।

वीर साहू की दुल्हनिया...- India TV Hindi
वीर साहू की दुल्हनिया बनेंगी सपना चौधरी?

मुंबई: सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। पूरे हिन्दुस्तान को अपने साथ नचाने वाली सपनी चौधरी जल्द ही शादी के बंधन के बंधने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि सपना इसी साल हरियाणवी सिंगर व एक्टर वीर साहू के साथ सात फेरे लेंगी। वीर को हरियाणा का बब्बू कहा जाता है और  ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है। 

आपको बता दें कि सपना चौधरी बिगबॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं। जहां उनकी आए दिन किसी ना किसी से खट-पट होती ही रहती थी, उस सीजन की विनर "भाभीजी घर पर हैं" फेम शिल्पा शिंदे बनी थीं और हिना खान रनरअप रही थीं।

हालांकि बिगबॉस हाउस से बाहर आते ही सपना अपने मेकओवर को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आईं। जिसके बाद उनका साल 2017 में पहला बॉलीवुड सांन्ग "हटजा  ताऊ पाछे ने"  आया था । दर्शकों को ये गीत काफी पसंद भी आया। 

कोरोना प्यार है' से लेकर 'डेडली कोरोना' तक, खतरनाक वायरस पर टाइटल रजिस्टर कराने की होड़

सपना चौधरी ने अपने कदम राजनीति में भी रख चुकी हैं।  2019 में सपना ऑफिशियल अनाउन्समेंट की कि वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य  बनने जा रही हैं।   

बहरहाल वीर और सपना दोनों ही रिलेशनशिप और सगाई की बात पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं और चुप्पी साधे हुए हैं। अब ये देखना बेहद ही एक्साइटिंग होगा की सपना की शादी कब होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन