1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला को कहा 'हीरा'

युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला को कहा 'हीरा'

 Published : Dec 17, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 07:02 pm IST

युविका की मुलाकात प्रिंस के साथ 'बिग बॉस 9' के दौरान हुई और एक-दूसरे को कुछ समय तक के लिए डेट करने के बाद दोनों ने अक्टूबर, साल 2018 में शादी कर ली।

युविका चौधरी ने पति...- India TV Hindi
युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला को कहा 'हीरा'

मुंबई: अभिनेत्री युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला के साथ हाल ही में टेलीविजन रिएलिटी शो 'नच बलिए' में जीत हासिल कीं। उनका कहना है कि प्रिंस उनकी जिंदगी का सबसे कीमती हीरा है। युविका ने कहा, "मेरा मानना है कि मेरी जिंदगी का सबसे कीमती हीरा मेरे साथी प्रिंस (नरूला) हैं। मुझे प्रपोज करते वक्त उन्होंने मुझे एक हीरे की अंगूठी तोहफे के रूप में दी थी और यह आभूषण मेरे दिल के बेहद करीब है।"

युविका की मुलाकात प्रिंस के साथ 'बिग बॉस 9' के दौरान हुई और एक-दूसरे को कुछ समय तक के लिए डेट करने के बाद दोनों ने अक्टूबर, साल 2018 में शादी कर ली।

ज्वेलरी ब्रांड अरविनो ने 15 दिसंबर को हैशटैगबीयोरओनसेलेब्रिटीडे के तौर पर मनाया और इसी मौके पर युविका ने मीडिया संग बात की।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन