1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नच बलिए 9: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने क्विट किया शो... आखिर क्या है माजरा!

नच बलिए 9: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने क्विट किया शो... आखिर क्या है माजरा!

 Published : Oct 17, 2019 11:42 am IST,  Updated : Oct 17, 2019 11:48 am IST

प्रिंस और युविका को 'नच बलिए 9' की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिना जाता है। फैंस भी दोनों की परफॉर्मेंस और जोड़ी को पसंद करते हैं।

Nach Baliye 9: Prince Narula, Yuvika Choudhary- India TV Hindi
Nach Baliye 9: Prince Narula, Yuvika Choudhary

पॉपुलर रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' हमेशा सुर्खियों में रहता है। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दिखाया गया है कि दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने शो को क्विट कर दिया है।  

स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शो को छोड़ने की बात कह रहे हैं। ये सुनकर जज जोड़ी रवीना टंडन और अहमद खान भी हैरान रह जाते हैं। अब प्रिंस और युविका ने इस पड़ाव पर आकर शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

हिना खान के बाद अब करण सिंह ग्रोवर ने 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल को कहा अलविदा

गौरतलब है कि प्रिंस और युविका को 'नच बलिए 9' की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिना जाता है। फैंस भी दोनों की परफॉर्मेंस और जोड़ी को पसंद करते हैं। 

प्रिंस-युविका के साथ हुआ था प्रैंक

बता दें कि बीते हफ्ते नच बलिए के सेट पर प्रिंस-युविका के साथ जजेस और कंटेस्टेंट्स ने मिलकर प्रैंक किया था। दरअसल, रवीना और अहमद ने अनाउंस किया कि प्रिंस-युविका एलिमिनेट हो गए। ये सुनकर दोनों काफी इमोशनल हो गए। इसके बाद पता चला कि ये सिर्फ एक प्रैंक था। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रिंस और युविका प्रैंक करने वाले हैं। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को पता चल गया कार्तिक-नायरा के रिश्ते का सच

शो की बात करें तो पिछले हफ्ते डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें सौरभ-रिद्धिमा और अनुज-उर्वशी बाहर हो गए। अब श्रद्धा आर्या-आलम सिंह, अली गोनी-नताशा, शांतनु-नित्यामी, अनीता-रोहित और विशाल-मधुरिमा एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। 

Bigg Boss 13: टास्क सही तरीके से ना करने की वजह से घरवालों को पड़ी बिग बॉस से फटकार

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन