1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कोरोना वायरस की वजह से बदल गया फैशन, सपना चौधरी ने मास्क पहन कराया फोटोशूट

कोरोना वायरस की वजह से बदल गया फैशन, सपना चौधरी ने मास्क पहन कराया फोटोशूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 01:10 pm IST

सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में सपना ब्लैक कलर के आउटफिट्स के साथ स्टाइलिश मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं।

Sapna Choudhary - India TV Hindi
Sapna Choudhary  Image Source : INSTRAGRAM

देश दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर काफी खौफ फैला हुआ है। हर कोई इससे बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैशन जगत में हमेशा कुछ यूनिक करने की दौड़ जारी रहती है। इसी चलते कोरोना वायरस को लेकर मार्केट में अनोखा हैजमैट में हॉलीवुड एक्टर व सिंगर एरिका एबी फ्राइट उर्फ एरिका बादु नजर आईं थी। अब हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया। जिसमें वह स्टाइलिश मास्क लगाए हुए नजर आईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर ईशा गुप्ता के कलेक्शन से ब्लैक कलर के आउटफिट्स को चुना। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर थाई स्लिट गाउन पहना। 

सपना ने इस लुक के साथ ड्रेस से मैच खाता हुआ ब्लैक कलर का मास्क लगया। जिसमें स्टोन और धागों से बेहतरीन एंब्राइड्री की गई थी। 

कोरोना के डर के बीच सिंगर एरिका एबी फ्राइट का दिखा अलग ही लुक, हैजमैट सूट में आईं नजर

सपना ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, स्मोकी आइज के साथ टाइट पोनीटेल बनाया। इसके साथ ही मैचिंग ब्लैक कलर की हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।

फैस को सपना चौधरी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 

Watch: ताली-थाली की गूंज के बीच छलके सपना चौधरी के आंसू, हिना खान ने बढ़ाया हौसला

वहीं दूसरी ओर जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे जब पूरे देश में ताली, थाली और शंख की आवाज गूंजी तो हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इमोशनल होकर रोने लगीं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''बुरे समय में भी कुछ अच्छाई होती हैं.. गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल