1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में लिया गया, नियमों के विरुद्ध मजदूरों को गाजीपुर बॉर्डर कर रहे थे ड्रॉप

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में लिया गया, नियमों के विरुद्ध मजदूरों को गाजीपुर बॉर्डर कर रहे थे ड्रॉप

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : May 17, 2020 11:21 am IST,  Updated : May 17, 2020 11:21 am IST

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अनिल चौधरी शनिवार से दिल्ली की सड़कों पर चल रहे मजदूरों को अपनी गाड़ियों में भर-भर के पुलिस पिकेट बाय पास करके गाजीपुर पर ड्रॉप कर रहे हैं।

Delhi Pradesh Congress Committee Pres Anil Chaudhary has...- India TV Hindi
Delhi Pradesh Congress Committee Pres Anil Chaudhary has been put under preventive detention at his house Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में लिया गया है, उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध सड़क पर चल रहे मजदूरों को गाड़ियों में भरकर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रॉप किया है। अनिल चौधरी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अनिल चौधरी शनिवार से दिल्ली की सड़कों पर चल रहे मजदूरों को अपनी गाड़ियों में भर-भर के पुलिस पिकेट बाय पास करके गाजीपुर पर ड्रॉप कर रहे हैं। जहां पर मजदूरों की भीड़ लग रही है, सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा जा पा रहा है। जो कि नियमों के विरुद्ध है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जैसी दूसरी विकल्प शुरू किए गए हैं। इसलिए पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

वहीं अनिल चौधरी का कहना है, “आज सुबह जब मैं सोकर उठा तो हमारे घर पर पुलिस पहुंची और हमें बताया गया कि आप घर से बाहर नहीं निकल सकते और आपको हिरासत में लिया गया है, मुझे नहीं बता कि क्यों हिरासत में लिया गया है, लेकिन जब बताया जाएगा तो आपको जानकारी देंगे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।