Bhojpuri सिनेमा की बात हो और खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadav का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां, अपने दमदार और हिट गानों की बदौलत खेसारी लाल यादव इंटरनेट के किंग बनते जा रहे हैं। केवल भोजपुरी ही नहीं अन्य भाषाओं के यूजर भी खेसारी लाल को देख और सुन कर इंजॉय कर रहे हैं।
Related Stories
बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बा गज बे कमर का घेरा' के बारे में। ये गाना खेसारी लाल की भोजपुरी एलबम 'मेरी जंग मेरा फैसला का' है। इस गाने को गाया भी खेसारी लाल ने है और एक्ट भी उन्हीं का है। साथ में रीनी चंद्रा की आवाज भी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जिस तरह ये गाना पॉपुलर हो रहा है, ये गाना भोजपुरी सिनेमा में साल का हिट गाना बन सकता है।
https://भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का जबरदस्त मेकओवर, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेहद हॉट तस्वीरें
गाने के बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव कवि ने और इसे कंपोज किया है मधुकर आनन्द ने। गाने का म्यूजिक राजू ने दिया है। इस गाने को हाल ही में बेव म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है।