1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. The Kapil Sharma Show में खेसारी लाल ने चुनरी ओढ़कर किया डांस, रानी, आम्रपाली और निरहुआ भी आएं नजर

The Kapil Sharma Show में खेसारी लाल ने चुनरी ओढ़कर किया डांस, रानी, आम्रपाली और निरहुआ भी आएं नजर

 Published : Apr 08, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 11:49 pm IST

The Kapil Sharma Show में इस हफ्ते मेहमान बनकर पहुंचे थे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार। खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारों ने इस शो में खूब मस्ती की।

The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन में इस हफ्ते मेहमान बनकर पहुंचे थे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार। खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारों ने इस शो में खूब मस्ती की। खेसारी लाल यादव ने इस मौके पर अपने नाम के मतलब का भी खुलासा किया। खेसारी ने बताया कि उनका नाम पहले शत्रुघन था, लेकिन वो बहुत ज्यादा बोलते थे तो लोग उन्हें खेसरिया बोलते थे। खेसारी एक ऐसी दाल होती है जिसके खाने से पेट खराब हो जाता है। लोगों ने नाम दिया तो उसे खेसारी ने स्वीकार कर लिया और उसी नाम से मशहूर हो गए।

वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि लोग उन्हें कभी नेहरुआ कहते हैं तो कभी कुछ और। वहीं ्आम्रपाली ने बताया कि बचपन में स्कूल में उन्हें लोग आमवाली कहते थे। वहीं एक फिल्म में बीड़ी पीने के बाद फैन्स उन्हें धूम्रपाली कहने लगे थे। रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्ममेकर्स उनके नाम पर ही फिल्में बनाते हैं। एक फिल्म में उनका नाम ज्योति था और फिल्म का गाना भी था ज्योति बनल ज्वाला, लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई तो फिल्म मेकर्स ने फिल्म का नाम रानी बनल ज्वाला कर दिया था।

फिलहाल आप यह मजेदार क्लिप देखिए जो खेसारी लाल यादव ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर की है-

Also Read:

आलिया भट्ट ने कलंक की तैयारी के लिए पाकिस्तानी शो जिंदगी गुलजार है देखी थी

श्रीदेवी संग बहस के बाद रोने लगी थी जाह्नवी कपूर, मां ने ऐसे किया था रिएक्ट

आलिया भट्ट सड़क 2 की शूटिंग मई से करेंगी शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन