1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. जानिए हरियाणवी डांसर सपना चौधरी क्या कहकर बुलाती हैं अपने पति को, शादी की डेट भी की शेयर

जानिए हरियाणवी डांसर सपना चौधरी क्या कहकर बुलाती हैं अपने पति को, शादी की डेट भी की शेयर

 Published : Jul 16, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 05:35 pm IST

हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जब उनकी शादी का खुलासा हुआ तो सपना के फैंस शॉक्ड रह गए।

सपना चौधरी, वीर साहू - India TV Hindi
सपना चौधरी, वीर साहू  Image Source : INSTAGRAM SAPNA CHOUDHARY

हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जब उनकी शादी का खुलासा हुआ तो सपना के फैंस शॉक्ड रह गए। हरियाणवी डांसर ने अपनी शादी की तरह प्रेग्नेंसी भी सीक्रेट रखी थी। फिलहाल सपना शादीशुदा है और एक एक बच्चे की मां हैं। सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू ने पिछले साल अक्टूबर में बेटे का वेलकम किया था। कपल ने अपने  बेटे को सोशल मीडिया से दूर रखा है और अभी तक बेटे की फोटो शेयर नहीं की है। सपना और वीर साहू दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे छुपाकर रखते हैं और सोशल मीडिया पर इनकी साथ की तस्वीरें भी कम है।

TRP Report: 'ये रिश्ता...' की टीआरपी सुधरी, जानिए नंबर वन पर इस बार है कौन सा शो

हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Ask Me Anything सेशन की थी जिसमें उन्होंने  वेडिंग की डेट के अलावा ये भी बताया कि वे पति को किस नाम से बुलाती हैं। दरअसल सपना के इंस्टाग्राम पर एक फैन ने उनसे पूछा कि कि उनकी मैरिज एनिवर्सरी डेट क्या है? इस पर सपना चौधरी  रिपलाई करते हुए लिखती है, 24 जनवरी 2020

वहीं एक दूसरे फैन ने पूछा कि वे प्यार से अपने पति को किस नाम से बुलाती हैं?  इस पर सपना ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा पति।

अर्जुन रामपाल ने 'धाकड़' की शूटिंग पूरी की, कंगना रनौत लीड रोल में आएंगी नजर

सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द  यूट्यूब चैनल पर वेब सीरीज रिलीज करने वाली है। सपना चौधरी के ठुमके को लोग दीवाने हैं। सपना के गाने और डांस वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।

एक-दूजे के हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन