नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को कौन नहीं जानता। अपनी एक्टिंग से दोनों सितारे भोजपुरी फैंस के फेवरिट बन चुके हैं। जब भी दोनों साथ आते हैं, दोनों की कोई फिल्म या गाना आता है सोशल मीडिया में आग लग जाती है। आम्रपाली दुबे, दिनेळ लाल यादव निरहुआ और शुभी शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3)' आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई। इस भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ने रिलीज होते ही यूट्यूब (YouTube) पर तहलका मचा दिया है।
Related Stories
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3)' सिनेमाहॉल में पहले ही रिलीज होकर चर्चा बटोर चुकी है अब इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंद्रे अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film) 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3)' का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के गाने भी खूब हिट हुए हैं।
भोजपुरी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
Also Read
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाया तहलका, देखिए वीडियो
अभिनंदन के वापस लौटने पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बनाया वेलकम सॉन्ग