1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. राकेश और नीलम का भोजपुरी गाना 'बाजे दा' हुआ हिट, 1 दिन में मिले 2 मिलियन व्यूज

राकेश और नीलम का भोजपुरी गाना 'बाजे दा' हुआ हिट, 1 दिन में मिले 2 मिलियन व्यूज

 Published : Jan 03, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 04:18 pm IST

 इस गाने में राकेश मिश्रा और अभिनेत्री नीलम गिरी मनमोहक अंदाज में दिख रहे हैं, वहीं इस गाने में राकेश और अंजली भारती की मधुर आवाज को लोग पसंद कर रहे हैं।

राकेश और नीलम- India TV Hindi
राकेश और नीलम का भोजपुरी गाना 'बाजे दा' हुआ हिट Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा ट्रेंडिंग स्टार राकेश मिश्रा और नीलम की 'बाजे द' गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक दिन में इस ऑडियो सॉन्ग को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस गाने में जहां राकेश मिश्रा और अभिनेत्री नीलम गिरी मनमोहक अंदाज में दिख रहे हैं, वहीं इस गाने में राकेश और अंजली भारती की मधुर आवाज को लोग पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक जनवरी को इस गाने को रिलीज किया है।

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

इस गाने गीतकार अंगद मंजय गाछी हैं जबकि संगीत विनय विनायक ने दिया है। निर्देशन रवि पंडित ने दिया है तथा नृत्य निर्देशन रितिक आरा ने किया है।

नवाजुद्दीन ने संघर्ष के दिनों को दिया अपनी सफलता का श्रेय

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन