1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'हैलो कौन' गाने के सिंगर रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'लचके कमरिया' सोशल मीडिया पर छाया

'हैलो कौन' गाने के सिंगर रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'लचके कमरिया' सोशल मीडिया पर छाया

 Published : May 15, 2020 04:23 pm IST,  Updated : May 15, 2020 04:25 pm IST

'रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Ritesh Pandey first international bhojpuri song- India TV Hindi
 रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'लचके कमरिया' सोशल मीडिया पर छाया Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर रितेश पांडे का नया गाना 'लचके कमरिया' रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को चार दिन में ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए हैं।  

रितेश पांडे का पहला भोजपुरी इंटरनेशनल गाना है। इसके सीन्स देखकर ऐसा लग रहा है कि ये विदेशों में फिल्माया गया है। सिंगर ने भी गाने को टैग करते हुए 'रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना' लिखा है। 

इस हरियाणवी गाने ने तोड़ा सपना चौधरी के 'तेरी आंख्या का यो काजल' का रिकॉर्ड, फैन्स को आ रहा है पसंद

इस गाने के म्यूजिक की बात करें तो इसे संगीतकार आशीष वर्मा ने दिया और बोल भी लिखे हैं। इसे रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

इससे पहले रितेश पांडे ने 'हैलो कौन' गाना बनाया था, जो सुपरहिट हो गया। इसे 500 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन