1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल को फैन ने बोनट पर चढ़ किया किस, दिया ऐसा रिएक्शन

चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल को फैन ने बोनट पर चढ़ किया किस, दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : May 10, 2019 08:58 am IST,  Updated : May 10, 2019 09:05 am IST

सनी देओल इन दिनों गुरदासपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल की फैन उन्हें किस करके चली जाती है।

Sunny Deol- India TV Hindi
Sunny Deol

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी राजनीति में कदम रख चुके हैं। अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले सनी देओल(Sunny Deol) भी राजनीति में कदम रख चुके हैं। सनी देओल गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके लिए वह इन दिनों प्रचार में व्यस्त हैं। सनी देओल के रोड शो के दौरान उनकी फैन ने उन्हें किस कर लिया।

दरअसल सनी देओल इन दिनों पंजाब में कैम्पेन कर रहे हैं। जहां की वीडियो वायरल हो रही हैं। बुधवार के रोड शो की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला सनी देओल के गालों पर किस करती नजर आ रही है।

बुधवार को बटाला में रोड शो के दौरान सनी देओल कार पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ  प्रचार कर रहे थे। इस बीच भीड़ में से सनी देओल की फैन आती है। वह सनी दओल की कार के बोनट पर चढ़ जाती है और सनी को गालों पर किस करती है। इस दौरान सनी देओल के चेहरे पर हल्की मुस्कान नजर आती है।

कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने बेटे सनी की वर्कआउट करते एक वीडियो शेयर की थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लव यू मेरे ईमानदार बेटे, नेक बंदे हो मालिक के तुम। जीते रहो।

आपको बता दें चुनाव प्रचार की वजह से सनी देओल इन दिनों गुरदारसपुर में ही रह रहे हैं। फिट रहने के लिए ज्यादा समय ना मिलने की वजह से सनी देओल ने घर में ही जिम बना ली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

ऋतिक रोशन के 'सुपर 30' की रिलीज डेट टालने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

आमिर खान ने बेटी ईरा के बर्थ डे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन