1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. TMKOC और CID में धमाल मचाने के बाद अब नीतिका जायसवाल भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धमाल, इस मूवी में आएंगी नजर

TMKOC और CID में धमाल मचाने के बाद अब नीतिका जायसवाल भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धमाल, इस मूवी में आएंगी नजर

 Published : Jul 11, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 12:22 pm IST

नीतिका जायसवाल वेब सीरीज और टीवी में धमाल मचाने के बाद अब भोजपुरी सिनेमा जगत में धमाल मचाने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद हमें आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है।

twitter- India TV Hindi
Neetika Jaiswal Image Source : TWITTER

नीतिका जायसवाल वेब सीरीज और टीवी में धमाल मचाने के बाद अब भोजपुरी सिनेमा जगत में धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म 'बाप रे बाप' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं, जिसमें वे एक प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं। इसकी एक झलक फिल्म के सुपर हिट ट्रेलर में भी देखने को मिली है। इससे पहले नीतिका जायसवाल काफी सारे टीवी सीरियल, वेब सीरीज व फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

चुलबुली अभिनेत्री नीतिका जायसवाल फिल्म 'बाप रे बाप' में भोजपुरी स्क्रीन पर अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगी। इस बारे में उन्होंने बताया कि भोजपुरी हमारी मातृभाषा है और अपनी मातृभाषा में काम करना हर अभिनेता-अभिनेत्री का कर्तव्य होना चाहिए। भोजपुरी फिल्मों में एल्बम में काम करने के बाद हमें आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है। 

Shah Rukh Khan को गंजे लुक में देखने के बाद ये फेमस एक्ट्रेस भी मुंडवाने वाली हैं सिर! देखिए वीडियो

इन शो में आई नजर

भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्मों में मेरी शुरूआत हुई थी लगभग 2014 में जब मेरी पहली फिल्म विनय आनंद के साथ थी 'शिव चर्चा'। इसमें विनय साथ मैंने काम किया था। उसके बाद मैंने इच्छाधारी नाग, घातक जैसी फिल्में भी की। मैंने टीवी में आहट, सीआईडी, शपथ जैसी धारावाहिक भी की, उन्होंने वेब सीरीज में काम करने को लेकर कहा कि साफ सुथरा कन्टेन्ट हो और मिनिमम ऑथेंटिक एक्सपोजर हो तो करने में कोई परहेज नहीं है, हां यदि इस बोल्डनेस के नाम पर है ? उसका अनुभव कैसा रहा है ? वल्गर और एडल्ट कन्टेन्ट कराना चाहे तो उसके लिए ना है।

मां Priyanka Chopra के नक्शे कदम पर चली बेटी मालती, समंदर किनारे मोनोकिनी पहनकर दिया पोज

Pushpa की श्रीवल्ली ने Vicky Kaushal के डांस 'Obsessed' को किया रिक्रिएट, देखिए वीडियो

सफर नहीं था आसान

बता दें कि नीतिका जॉइंट फैमिली से आती हैं और उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री से काम करना आसान नहीं रहा। पढ़ाई-लिखाई में सहयोग मिलता रहा। ग्रेजुएशन इलाहाबाद से अभिनय के क्षेत्र में छोटे मोटे काम करना शुरू कर दिया और पहला ब्रेक टीवी सीरियल जय साक्षी शंकर और चैलेंज में मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन