1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

 Published : Mar 26, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 02:21 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

Akanksha Dubey bhojpuri actresscommits suicide in a banaras hotel Police engaged in investigation- India TV Hindi
Akanksha Dubey Image Source : AKANKSHA DUBEY COMMITS SUICIDE

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर आ रही है। जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

कमरे में मिला शव -

बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आंकाक्षा दुबे का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लग नहीं रहा है कि वह ऐसा कदम उठाने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आखिरी पोस्ट हुआ वायरल -
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 मार्च, शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि आकांक्षा एक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं और अपने मोबाइल से वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'बस कोशिश करें।' इस वीडियो में आकांक्षा दुबे को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अगले दिन 26 मार्च को एक्ट्रेस आत्महत्या कर लेंगी। आकांक्षा दुबे के पोस्ट पर उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रोजेक्ट की शूटिंग -
लोग एक के बाद एक मिल रहे इन सदमों से उबर भी नहीं पाए कि अब आकांक्षा दुबे की अचानक सुसाइड की खबर ने हर किसी को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने ऐसा क्यों किया ये तो अभी तक पता नहीं चला है। 

ये भी पढ़ें-  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर का नया ऐलान, अब हंसी का डोज होगा डबल

गुपचुप शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, फैंस से छुपा रखी थी ये बात...

Jonathan Majors Arrested: 'मार्वल' स्टार जोनाथन मेजर्स हुए गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया गंभीर आरोप

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन