1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की मां ने इस शख्स को ठहराया मौत का जिम्मेदार, नाम सुन आप भी चौंक जाएंगे

भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की मां ने इस शख्स को ठहराया मौत का जिम्मेदार, नाम सुन आप भी चौंक जाएंगे

 Reported By: Ritu Tripathi Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 27, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 05:27 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। इस मामले में Akanksha Dubey की मां ने नया खुलासा किया है।

Akanksha Dubey mother held this person responsible for her death you will be shocked to hear the nam- India TV Hindi
Akanksha Dubey Image Source : AKANKSHA DUBEY

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां की शिकायत पर वाराणसी के सारनाथ थाने में एक केस दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर अपनी 'बेटी को मारने' का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के अनुसार, पहली नजर में यह मामला 'आत्महत्या' का लगता है। 

आत्महत्या के मामले में कार्रवाई शुरू -

सारनाथ के एसीपी ज्ञान प्रकाश ने बताया,''आकांक्षा दुबे का जो प्रकरण है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। इसमें इनकी माता जी मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।'' एसीपी प्रकाश के अनुसार, ''इस मामले में उन्होंने समर सिंह और संजय सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।''

मां ने लगया शोषण का आरोप -
आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थीं। वे कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में मौजूद थीं। मां ने समर सिंह और संजय सिंह भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर अपनी अभिनेत्री बेटी को प्रताड़ित करने और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

मौत पर उठे सवाल -
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी से एक्टिंग करवाई जाती थी, लेकिन मेहनताना नहीं दिया जाता था। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर उठे कई सवाल लोगों के मन में खलबली मचा रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गईं। 

मामले की जांच जारी है -
आकांक्षा दुबे का शव उनके होटल के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं। आकांक्षा दुबे कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं। उनके साथ काम कर चुके लोगों ने बताया कि वो काफी दिलेर थीं। लोगों ने उनकी मौत पर कई सवाल उठाए हैं। 

ये भी पढ़ें-

Anupamaa New Promo: अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेंगा ये शख्स, इस तूफान में कौन देगा साथ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सत्या के रिश्तों पर उठेंगे सवाल, भवानी ने सई-विराट पर लुटाया प्यार, पाखी के उड़े होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ने मनाया 800 एपीसोड्स का जश्न, साथ में मस्ती करते दिखे विराट, सई और पाखी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन