1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa New Promo: अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेंगा ये शख्स, इस तूफान में कौन देगा साथ?

Anupamaa New Promo: अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेंगा ये शख्स, इस तूफान में कौन देगा साथ?

 Published : Mar 27, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 04:57 pm IST

Anupamaa New Promo: अनुपमा पर टूटा दुखों का पहाड़, ऐसे कौन और कैसे अनुपमा का साथ देगा। अनुपमा का नया प्रोमो स्टार प्लस ने रिलीज कर दिया है। इस नए प्रोमो में अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेगा ये शख्स... जानें किसी होगी एंट्री।

Anupamaa New Promo this person will add color to Anupama colorless life who will support her in this- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : ANUPAMAA NEW PROMO

Anupamaa New Promo: राजन शाही का निर्मित शो 'अनुपमा' वर्तमान में सबसे लोकप्रिय और टॉप रेटेड शो में से एक है। इस शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं और उनके साथ इसमें सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, निधि शाह और अन्य किरदार भी लीड़ रोल में हैं। वर्तमान में सीरियल 'अनुपमा' की कहानी अनुपमा और अनुज के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकी छोटी अनु को माया अपने साथ लेकर चली जाती है। बिखरा हुआ अनुज, अनुपमा पर गुस्सा हो जाता है और घर छोड़ देता है और अनुपमा को छोटी अनु के लिए दोषी ठहराता है। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स शो में एक नए किरदार को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

अनुपमा का नया प्रोमो:

कुछ घंटे पहले स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में हम अनुपमा को कपाड़िया (अनुज) के घर से निकलते हुए देखते हैं। सड़क पर चलते हुए अनुपमा अपने भविष्य के बारे में सोचते हुए चलती रहती है तब ही अनुपमा की मदद के लिए एक नए व्यक्ति की एंट्री होती है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "अनुज और छोटी अनु के जाने, बेरंग सी हो चुकी है अनुपमा की दुनिया। क्या इस मुश्किल समय में मिलेगा उसे किसी अपने का सहारा? देखिए, #Anupamaa, कल रात 10 बजे, स्टारप्लस और डिज़्नी+ हॉटस्टार।"

यहां देखें प्रोमो-

अनुपमा के बारे में:
मुख्य अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए रूपाली गांगुली शुरुआत से ही सीरियल 'अनुपमा' का हिस्सा रही हैं। अनुपमा हमेशा अपनी मजबूत और भरोसेमंद बातों के कारण बार्क टीआरपी चार्ट में पहले स्थान पर रहती है। रूपाली गांगुली ने 2000 में 'सुकन्या' नाम के एक शो के साथ टेलीविजन पर शुरुआत की। बाद में उन्होंने कई लोकप्रिय शो जैसे संजीवनी, भाभी और कई अन्य में अभिनय किया। रूपाली ने 'बिग बॉस 1' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2' में भी नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सत्या के रिश्तों पर उठेंगे सवाल, भवानी ने सई-विराट पर लुटाया प्यार, पाखी के उड़े होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ने मनाया 800 एपीसोड्स का जश्न, साथ में मस्ती करते दिखे विराट, सई और पाखी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की हैं 1 नहीं 3-3 शादियां! भाई ने किया खुलासा और मानहानि के दावों पर कसा तंज

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन