1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. कम नहीं हो रहा पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस रोमांटिक गाने का क्रेज, करोड़ों में पहुंचे व्यूज

कम नहीं हो रहा पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस रोमांटिक गाने का क्रेज, करोड़ों में पहुंचे व्यूज

 Published : Feb 28, 2024 11:53 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 12:59 pm IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'सब धन खा ला... मार मार के नजरिया' इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं।

Akshara Singh and Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना मचा रहा धमाल Image Source : DESIGN

भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है। तभी तो आए दिन भोजपुरी का कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर गरदा उड़ाता नजर आ रहा है। ऐसे में हाल ही में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'सब धन खा ला... मार मार के नजरिया' इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। इस वीडियो को देख भोजपुरी फैंस बावले हो रहे हैं 

गाने को मिले अब तक करोड़ों व्यूज

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का वायरल हो रहा ये गाना साल 2016 में आई फिल्म 'त्र‍िदेव' का है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था लेकिन उस वक्त इस फिल्म का गाना वो धमाल नहीं मचा पाया था जो धमाल वो अब मचा रहा है। जी हां, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस फिल्म के गाने  'सब धन खा ला... मार मार के नजरिया' इस वक्त सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी की अब तक इस गाने को 8 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जिस तरह से भोजपुरिया प्रेमी इस गाने को देख रहे हैं उसे देखकर तो यही लग रहा है कि इस गाने के व्यूज में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने वाली है। 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस देख फैंस हुए दीवाने

बता दें कि इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की गजब की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं गाने में अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशन से लेकर उनके लटके-झटके तक फैंस को खासा इंप्रेस कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, वहीं इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं इस गाने के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर गोविंद ओझा हैं।

ये भी पढ़ें:

देवोलीना भट्टाचार्जी ने की अपनी मैरिड लाइफ पर बात, बताया शहनवाज शेख संग शादी के बाद कितनी बदल गई ज़िंदगी

पंकज उधास को पंचतत्‍व में विलीन होता देख बेसुध हुई पत्नी...फूट-फूटकर रोती दिखीं बेटियां, वीडियो देख पसीज जाएगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन