1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. होली के रंग में रंगे सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, VIDEO में साली बोली- 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले'

होली के रंग में रंगे सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, VIDEO में साली बोली- 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले'

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Feb 28, 2023 03:55 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 03:55 pm IST

Jija Tohar Balle Balle: होली के मौके पर जीजा और साली की नोकझोंक वाले गीत इस त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं। अब अरविंद अकेला कल्लू एक ऐसा ही गाना लेकर आए हैं।

Arvind Akela Kallu- India TV Hindi
Arvind Akela Kallu Image Source : INDIA TV

Bhojpuri Holi Song: बिहार यूपी की होली लोकगीतों के बिना अधूरी होती है। फाल्गुन महीना हो और होली गानों की बाहर ना आए, ये कैसे हो सकता है। आज भी भोजपुरी के मशहूर सिंगर और सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ रिलीज हुआ और देखते ही देखते वायरल होने लगा। कल्लू का गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ एसआरके म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड यह गाना सबके कदम थिरकने पर मजबूर कर देने वाला है। 

जोया खान के धमाकेदार ठुमके 

होली के इस दमदार गाने में अरविंद अकेला कल्लू की जोया खान के साथ केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। दोनों के ठुमके धमाकेदार हैं। इस गाने को कल्लू ने भोजपुरी के सबसे चर्चित आवाज शिल्पी राज के साथ मिलकर रिकार्ड किया है। इस गाने को लोग जमकर भी शेयर कर रहे हैं। 

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना मजेदार है और यह सबकी पसंद बं जाएगा। मुझे मेरे काम पर और अपने दर्शकों पर भरोसा है। उनके लिए होली गानों की शृंखला में यह एक और दमदार गाना है। आप इसे देख और इन्जॉय करें। साथ ही भर-भर कर रील्स बनाएं। यह आपका ही गाना है। आगे और भी गाने आएंगे, लेकिन यह अभी तक सबसे अलग और नया गाना है। तो देर किस बात की होली के रंगों में इस गाने के साथ डूबने के तैयारी कर लीजिए।   

पंकज त्रिपाठी ने फिल्ममेकर के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, जानिए क्या है हैरान कर देने वाली वजह

ये है गाने की पूरी टीम 

गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ का लिरिक्स धर्म हिन्दुस्तानी और म्यूजिक साजन मिश्रा का है। इस गाने की परिकल्पना अरविंद मिश्रा ने की है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं । प्रोडक्शन जय तिवारी का है।

चारु असोपा और पति राजीव सेन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लोग बोले- इनका नाटक खत्म नहीं होता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन