1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धूम मचाएगा इस सिंगर का भजन, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धूम मचाएगा इस सिंगर का भजन, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया

 Published : Jan 17, 2024 09:24 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 09:24 pm IST

मनोज तिवारी हाल ही में श्रीराम पर आधारित एक और गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'वो हैं राम।' मनोज तिवारी के इस गाने को रिलीज के साथ ही फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। आप भी सुनिए मनोज तिवारी द्वारा गाया श्रीराम का ये नया गाना।

Manoj Tiwari New song- India TV Hindi
ये राम भजन फैंस को आ रहा बेहद पंसद Image Source : DESIGN

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेजी से चल रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश में धूम मची हुई है। देश का कोना-कोना राममय हो गया है। राम के गीत लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इंटरनेट मीडिया पर हर तरफ राम भजन ही देखने और सुनने को मिल रहे हैं। तमाम सिगंर्स एक के बाद एक राम भजन लेकर आ रहे हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का लेटेस्ट राम भजन सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। 

मनोज तिवारी का नया गाना हुआ रिलीज

मनोज तिवारी का यह नया गीत जिसके बोल हैं 'वो हैं राम' पूरी तरह से भगवान राम के प्रति आस्था में डूबा हुआ है। ये पूरा राम भजन मनोज पर फिल्माया गया है। आलम ये है कि रिलीज के साथ ही मनोज तिवारी का ये लेटेस्ट भजन सोशल मीडिया पर छा रही हैं। फैंस ने 'वो हैं राम' भजन को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है। वहीं इस गाने से पहले मनोज तिवारी का एक और राम भजन रिलीज हुआ था, जिसके बोल थे 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे।'इस गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है। मनोज तिवारी के इस गाने को भी फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। 

प्राण प्रतिष्ठा की हो रही तैयारी

बता दें कि अयोध्या में  22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। इस समारोह के लिए 8 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें राजनीति से लेकर फिल्मी जगत की भी तमाम हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसी बीच तमाम कलाकार राम जी पर आधारित गाना भी लेकर आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। मनोज तिवारी से पहले अक्षरा सिंह भी एक श्रीराम पर आधारित गाना लेकर आई थी। उनके गाने का टाइटल 'राम सबके हैं' है। राम जी पर बने इस गाने को भी फैंस से खूब सराहना भी मिल रही है।इसके अलावा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी भगवान राम को लेकर एक भजन लॉन्च कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

‘अनुपमा’ की संस्कारी बहू ‘किंजल’ ने शेयर की ऐसी फोटोज, एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देख उड़े फैंस के होश

जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज हो रहा शाहिद और कृति की फिल्म 'ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन