1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Chhath Puja Song: शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा है छठ का पर्व, ' कांच ही बांस के बहंगिया' से 'हो दीनानाथ' तक आज भी कर देते हैं भावुक

Chhath Puja Song: शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा है छठ का पर्व, ' कांच ही बांस के बहंगिया' से 'हो दीनानाथ' तक आज भी कर देते हैं भावुक

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 29, 2022 03:16 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 06:26 am IST

Chhath Puja 2022 Sharda Sinha Geet: शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ महापर्व अधूरा है। आज भी जब कहीं उनकी आवाज में जब 'केलवा के पात पर' पर बजता है तो हर कोई भावुक हो जाता है।

Chhath Puja Song:- India TV Hindi
Chhath Puja Song Image Source : FREEPIK

Chhath Puja 2022 Sharda Sinha Geet: 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय...' छठ आते ही चारों ओर शारदा सिन्हा की आवाज में यह गीत बजने लगता है। छठ का त्योहार उनके गानों के बिना अधूरा-अधूरा सा लगता है। हम यहां अगर ये कहे कि शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ का पर्व पूरा नहीं हो सकता है तो गलत नहीं होगा। बिहार की कोकिला ने छठी मईया के लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। जो भी छठ प्रेमी शारदा सिन्हा के छठ गानों को सुनता है वो खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाता है। तो आज हम आपको लिए शारदा सिन्हा की आवाज में गाए छठ गीतों की लिस्ट लेकर आए हैं। इन गानों के जरीए आप छठ पर्व को और खास बना सकते हैं।

1. केलवा के पात पर (kelwa ke paat par)

2. हो दीनानाथ (Ho Deenanath)

3. कांच ही बांस के बहंगिया (Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya)

4. हे छठी मैया (Hey Chhathi Maiya)

5. उठउ सूरज भइले बिहान (Uthau Suruj Bhaile Bihaan)

https://www.youtube.com/watch?v=j9G3caThH98

6. पहिले पहल छठी मैया (Pahile Pahil Chhathi Maiya)

छठ पूजा का महत्व

बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा की काफी धूम रहती है। इस व्रत को करने मन की हर मनोकामना पूरी होती है। छठ का व्रत संतान की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। छठ पूजा में ढलते और उगते सू्र्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस व्रत में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन