1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना

5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना

 Published : Apr 22, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 05:56 pm IST

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का 5 साल पुराना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में वह काजल राघवानी के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे वो उनकी फिल्में हो या उनके गानों की धुन। वह भोजपुरी और बॉलीवुड में अपनी आवाज और एक्टिंग का जादू चला चुके हैं। पवन सिंह के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं जब वो स्टेज पर आते हैं तो एक अलग ही जबरदस्त माहौल बन जाता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई हीरोइनों के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। वहीं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अब पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक 5 साल पुराना गाना धूम मचा रहा है।

पवन पुत्र का गाना मचा रहा धूम

अगर आप भी पवन सिंह के फैन हैं तो आपके लिए ये गाना बहुत ही खास होने वाला है। पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना 'मूड बनाने में तो टाइम लगता है' फिल्म 'पवन पुत्र' का है और ठीक पांच साल पहले रिलीज हुआ था। अब तक इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह ने इस गाने में भोजपुरी रैप को बहुत अच्छे से पेश करने की कोशिश की है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की केमिस्ट्री देखे लायक है। इस जोड़ी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है।

काजल राघवानी-पवन सिंह का रहा जलवा

'मूड बनाने में तो टाइम लगता है' में काजल राघवानी की अदाएं देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। उनके डांस मूव्स भी लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस गाने को कैलाश आर दास ने कंपोज किया है। इसके बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा प्रियंका पांडे, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडे, उमेश सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, इमरोज अख्तर (मुन्ना), अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अनुप अरोड़ा, संजय वर्मा, अनमोल चौगले, निशा झा और जय पांडे भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन