1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. '5 फुट हाइट बा..' हनी सिंह ने गाया गाना, सुनकर लोगों को सताने लगी भोजपुरी स्टार्स के करियर की चिंता

'5 फुट हाइट बा..' हनी सिंह ने गाया गाना, सुनकर लोगों को सताने लगी भोजपुरी स्टार्स के करियर की चिंता

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 10, 2025 07:40 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 07:40 pm IST

हनी सिंह का नया गाना 'मैनियॉक' इन दिनों हर तरफ धूम मचाए हुए है। गाने में पंजाबी रैप के साथ भोजपुरी लिरिक्स ने जो तहलका मचाया है वो यूट्यूब पर देखने को मिल सकता है। इस बीच भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Honey Singh- India TV Hindi
हनी सिंह ने गाया भोजपुरी गाना। Image Source : INSTAGRAM

यो यो हनी सिंह का नया गाना 'मैनियॉक' 22 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पंजाबी और भोजपुरी का फ्यूजन लोगों का दिल जीत रहा है। गाने में इस्तेमाल हुए भोजपुरी लिरिक्स ने तो जैसे आग ही लगा दी है और उस पर ईशा गुप्ता की कातिल अदाएं। 'मैनियॉक' की भोजपुरी लिरिक्स को लोक गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने आवाज दी है। 'मैनियॉक' में इस्तेमाल 'दिदिया के देवरा' गाना जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है, उसे रागनी विश्वकर्मा ने गाया है। रागनी विश्वकर्मा भोजपुरी सिंगर हैं और रातों-रात इस गाने के जरिए पॉपुलर हो गई हैं।

भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह का वीडियो वायरल

इस बीच यो यो हनी सिंह का भी एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह भोजपुरी गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हनी सिंह का ये वीडियो जमकर वायरल होता नजर आ रहा है और इसको देखने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो में हनी सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।

हनी सिंह को भोजपुरी गाना गाते देख खुश हुए फैन

पंजाबी-हरियाणवी या रैप से अलग वह इस वीडियो में भोजपुरी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह का ये रूप देख फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर कमेंट करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि भोजपुरी स्टार्स का करियर खतरे में है। भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह का ये वीडियो खूब तारीफें बटोर रहा है। वीडियो में रैपर, राहुल ओझा का हिट भोजपुरी गाना '5 फुट हाइट बा मामला टाइट बा' गाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन