1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. यामिनी सिंह ने खेसारी लाल यादव को मारी ऐसी आंख कि हो गए दीवाने, दोनों के गाने को मिले छप्परफाड़ व्यूज

यामिनी सिंह ने खेसारी लाल यादव को मारी ऐसी आंख कि हो गए दीवाने, दोनों के गाने को मिले छप्परफाड़ व्यूज

 Published : May 27, 2024 09:42 pm IST,  Updated : May 27, 2024 09:42 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच अब हाल ही में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जो भी ये गाना देख रहा वो इसपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा। आप भी देखिए दोनों का ये धमाकेदार वीडियो।

Yamini Singh, Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
यामिनी सिंह ने आंख मारकर बनाया सबको दीवाना Image Source : X

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का कोई न कोई गाना आए दिन सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इसी बीच अब हाल ही में उनका एक और गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों का ये गाना फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। तभी तो इस गाने को 8 महीने में 42 मिल‍ियन व्यूज मिल चुके हैं। आखिर इस गाने में खेसारी और यामिनी की मस्‍ती और डांस लोगों को खूब एंटरटेन करने का जो काम कर रही है। 

यामिनी ने आंख मारकर बनाया सबको दीवाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो गाना 'हसीना' है। वैसे को ये गाना 24 नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस गाने का क्रेज अब तक खत्म नहीं हुआ है।  'हसीना' गाने के सुपरहिट होने का एक बड़ा कारण है कि इसमें यामिनी सिंह का बेजोड़ डांस देखने को मिल रहा है। गाने में एक तरफ जहां वह आंख मारकर खेसारी को दीवाना बना रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो अपनी मदमस्त अदाओं से लोगों के होश उड़ा रही हैं। गाने में उनके डांस के साथ-साथ उनकी खूबसूरती पर भी लोग फिदा हो रहे हैं। इस गाने का वीडियो देख आपके पैर भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे और अभिनेत्री की बोल्ड अदाएं दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं। वहीं खेसारी का रॉकिंग लुक और शर्ट के बटन खोल बॉडी दिखाने वाला अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा वीडियो में यामिनी और खेसारी के बीच हो रहे फ्लर्ट‍िंग को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

गाने के बारे में

बता दें कि 'हसीना' को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर अनुपमा के साथ मिलकर गाया है और छोटू यादव ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इसे विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है और डायरेक्टर व कोरियोग्राफर गीता तमता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन