1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल के प्यार की दुश्मन बनी 'शीतलहरी', गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार, छा गया नया भोजपुरी गाना

खेसारी लाल के प्यार की दुश्मन बनी 'शीतलहरी', गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार, छा गया नया भोजपुरी गाना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 01, 2025 10:27 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 10:27 pm IST

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने भोजपुरिया फैंस के बीच छा गए हैं। साल के अंत में रिलीज हुआ उनका नया गाना अब हर तरफ छा गया है, जो यूट्यूब पर भी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम है 'शीतलहरी', जो अब खूब सुना जा रहा है।

bhojpuri song- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कड़ाके की ठंड के बीच परेशान हो गए हैं! दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेंडिंग स्टार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने को परेशान हैं, लेकिन इस सर्दी के चलते उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बेचारे खेसारी लाल परेशान हो गए हैं और गर्लफ्रेंड से अपनी परेशानी शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, ये सीन रियल लाइफ का नहीं बल्कि रील लाइफ का है। ये उनके नए गाने का सीन है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। जी हां, हाल ही में खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ फैंस के बीच हाजिर हुए। कड़ाके की ठंड के बीच ट्रेंडिंग स्टार ने अपना नया गाना रिलीज किया, जो अब यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

मस्ती मजाक भरा भोजपुरी गाना रिलीज

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के साथ इस 'जाड़ा' वाले गाने में नेहा राज की जोड़ी नजर आ रही है,  जो बेहद पसंद की जा रही है। इस म्यूजिक वीडियो में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच मस्ती मजाक और रोमांस देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस भोजपुरी गाने में खेसारी गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं- “जाड़ा में खड़ा बानी मिलेला तोहरा, तू बारु घर में हम बानी बहरा। ना अइबु त जिंदगी हो जाई तबाह”। इसके जवाब में नेहा कहती हैं- “शीतलहरी बहरी बा, हम करअ तानी”।

रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड

पूरे गाने में खेसारी लाल नेहा से मिलने की लगातार मिन्नत करते रहते हैं, लेकिन नेहा उनकी बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। इस सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। खेसारी लाल के फैंस का कहना है कि ये बेस्ट जाड़ा सॉन्ग है। ये गाना 26 दिसंबर को रिलीज हुआ था, जो अब हर तरफ छाया हुआ है। म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया ये गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। चार दिन में ही इस गाने को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है।

शीतलहरी गाने को खेसारी लाल ने दी है आवाज

शीतलहरी गाने को खेसारी लाल और नेहा राज ने आवाज दी है और इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और इसे आदर्श सिंह ने कंपोज किया है। वीडियो के डायरेक्टर पवन पाल और एडिटर अंगद पाल हैं। शीतलहरी गाना खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए ठंड का तोहफा बन गया है, जो उन्हें खूब एंटरटेनमेंट दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन